छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के प्रचार-प्रसार थमने के पूर्व अमित शाह का धुआंधार चुनाव प्रचार

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा:-छत्तीसगढ़ प्रदेश के 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है, ऐसे में प्रदेश के 70 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था जिसे देखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी इसी तारतम्य में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ में धुआंधार कार्यक्रम रहा
बता दे कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान दो दिनों बाद होना है आज छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार का अंतिम दिन है

ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के पास प्रचार के लिए आज शाम 5:00 बजे तक का ही समय शेष रह गया था, जिसे देखते हुए भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे, इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा, जांजगीर चांपा और कोरबा विधान सभा के चुनावी जनसभा में शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रदेश के तीन विधानसभा में भाजपा के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया, और भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की आम जनता से अपील की

अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचते ही सबसे पहले दोपहर 12:00 बजे बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया उसके बाद 2:00 बजे जांजगीर चांपा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया उसके पश्चात उनका काफिला कोरबा विधानसभा पहुंचा, जहां उनका स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी ननकी राम कंवर,कोरबा प्रत्याशी लखन देवांगन,पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रदेश सदस्य विकास महतो, कोरबा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, नवीन पटेल, एवं जिला अध्यक्ष राजीव सिंह गोपाल मोदी ने महामाला से किया

भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे

अमित शाह ने कोरबा के ओपन थिएटर घंटाघर मे विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे और भूपेश बघेल पर भी निशाने साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई थी,और भाजपा ने रमन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया।

ऊर्जा की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध भूमि को प्रणाम करते हुए उन्होंने ब्रिटिश जनरल गवर्नर से कोरबा को बचाने के लिए जिन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी ऐसी रानी धनराज कुंवर को प्रणाम करके कर अपनी बात की शुरुआत की
उन्होंने कहा की 15 नवंबर को मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आदिवासी सम्मान दिन के रूप में मनाने की घोषणा की है
उन्होंने कहा आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है उन्होंने कहा कि आप राज्य में भाजपा की सरकार बना दीजिए ताकि मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तेजी से छत्तीसगढ़ का विकास करेगी इस दौरान उन्होंने कहा की हम राज्य को शिक्षा का हब बनाएंगे, एक लाख युवाओं को रोजगार भी देंगे, साथ ही भाजपा सरकार बनते ही घोटाला करने वालो को उल्टा लटका कर सीधा भी करेगी ,कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा और भ्रष्टाचार से कमाया एक-एक पैसा सरकार उनसे वसूल करेगी, भाजपा प्रदेश में सीआईटी बनायेगे। कांग्रेस ने शराब बंदी नही की, बेरोजगारी भत्ता नही दिया। इस सरकार ने मंडी टैक्स बढ़ा दिया ,पेंशन नही दिया। प्रति वर्ष चार सिलेंडर देना था वह भी नही दिया।

यह सब भाजपा देगी कोरबा जिला एक हाथी प्रभावित क्षेत्र है ऐसे में उन्होंने कहा कि हाथियो के हमले से मौत पर 7 लाख 50 हजार की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित किया , रोहिंग्या घुसपैठ पर रोक लगाई। आप सरकार बना दो , हम नक्सलवाद को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भूपेश काका के राज में आए दिन माताओं बहनों के साथ अन्याय और अत्याचार होता है। हमने गारंटी दी है कि कमल की सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के तहत हर माता बहन को 12 हजार रुपया प्रति माह दिया जाएगा।

भूपेश कका को मालूम है कि वे आने वाले नहीं हैं, इसलिए उन्होंने कुछ ज्यादा देने की घोषणा कर दी लेकिन जिनकी खुद की कोई गारंटी ना हो उसकी गारंटी को भला कौन मानेगा?
इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ कांग्रेस है।1
कांग्रेस का मतलब है विनाश, भ्रष्टाचार, अत्याचार और आपके हकों पर डाका डालना। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, विकास की सरकार, महिला सशक्तिकरण करने वाली सरकार, किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार और अनुसूचित जनजाति के भाइयों-बहनों को मुख्यधारा में खड़ा करने वाली सरकार।
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में घोटाले पर घोटाला किया है। हजारों करोड़ के घोटाले करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। यहां तक कि गोबर घोटाला करने का काम भी इन्होंने किया है। जो वादा किया था कांग्रेस सरकार ने नहीं निभाया है।

इस बार मनाएंगे तीन दिवाली

इस बार तीन बार दिवाली मनाएंगे । एक दिवाली आप मना चुके हैं। दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को अपने प्रत्याशी की जीत और भाजपा की सरकार बनने पर मनाएंगे। तीसरी दिवाली 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा पर मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आप सबको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अयोध्या की बारी-बारी निशुल्क यात्रा भी कराई जाएगी। और आम जनता से इस चुनाव में 17 तारीख को भाजपा के कमल पर बटन दबाने की अपील की
निर्वाचन आयोग के नियम अनुसार पांच बजने के पूर्व वे राजधानी रायपुर लौट गए और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now