कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। देलवाडीह स्थित अहिरन नदी के समीप मोड़ पर हुए सड़क हादसे में छुरीकला निवासी शाहनवाज खान (27), पिता हलीम खान, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद जटागपुर निवासी तरुण सुरक्षित हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शाहनवाज खान अपने साथी तरुण के साथ बाकी मोगरा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान अहिरन नदी के समीप मोड़ पर हादसा हो गया। दुर्घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।
हादसों का केंद्र बन रहा नदी के पास का मोड़
देलवाडीह में अहिरन नदी के समीप स्थित इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
म











