रोगबहरी के किसानों का 6 साल का मुआवजा अटका, बालको के राखड़ डेम से प्रभावित 29.50 एकड़ जमीन का मामला

छत्तीसगढ़ जनवार्ता 

राखड़ डेम से प्रभावित 75 खसरों की 29.50 एकड़ भूमि का मामला, वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक की क्षतिपूर्ति राशि लंबित

कोरबा। ग्राम पंचायत जामबहार के आश्रित ग्राम रोगबहरी में भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के राखड़ डेम के लिए अधिग्रहित भूमि एवं आसपास की प्रभावित जमीन के किसानों की क्षतिपूर्ति राशि का मामला सामने आया है। किसानों ने वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक की लंबित क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कराने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है।

प्रस्तुत आवेदन के अनुसार, राखड़ डेम के कारण ग्राम रोगबहरी की कुल 75 खसरों में दर्ज लगभग 29.50 एकड़ भूमि प्रभावित हुई है। किसानों को वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया था, लेकिन इसके बाद वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक की राशि अब तक लंबित बताई गई है।

किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि प्रभावित भूमि का उचित सर्वे कराया जाए और वर्तमान मूल्य के आधार पर क्षतिपूर्ति राशि का निर्धारण कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित कृषकों को उनका हक मिल सके।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now