कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र में बारिश थमने से सूखे खेत, किसानों की बढ़ी चिंता

कोरबा छत्तीसगढ़ 

जवाली, डोंगरी, बसंतपुर, मुंढाली और कोलियामुड़ा सहित ग्रामीण इलाकों में धान की फसल पर संकट, कर्जदार किसानों की बढ़ी मुश्किलें

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम दौर में बारिश थमने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जवाली, डोंगरी, बसंतपुर, मुंढाली और कोलियामुड़ा सहित आसपास के गांवों में बारिश पर निर्भर किसानों के सामने फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। खेत सूखने और सिंचाई के साधनों की कमी से धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है।

जिन किसानों के पास तालाब, कुएं और पंप से सिंचाई की सुविधा है, वे किसी तरह फसल बचाने में जुटे हैं। वहीं, सिंचाई के साधन नहीं होने से कई किसान बारिश के इंतजार में बैठे हैं।

कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों पर दोहरी मार

खाद, बीज और खेती के अन्य खर्चों के लिए कर्ज लेने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है। बारिश नहीं होने से उत्पादन आधे से भी कम रहने की आशंका है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाने और कर्ज चुकाने की दोहरी चुनौती किसानों के सामने है। पूरे सीजन मेहनत करने के बाद अंतिम समय में पानी की कमी ने उनकी उम्मीदों पर संकट खड़ा कर दिया है। अब किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now