छत्तीसगढ़ जनवार्ता
गणेश सूर्यवंशी 7879246402
ढेलवाडीह। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) सब एरिया डी एस बी में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर खदानों एवं विभिन्न कार्यस्थलों में मशीनों, उपकरणों और तकनीकी संसाधनों की विधिवत पूजा कर कर्मचारियों ने सुरक्षित एवं सुचारु कार्य संचालन की कामना की।
SECL सब एरिया ढेलवाडीह में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर SECL विश्वकर्मा पूजा क्षेत्र में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खनन, संचालन, रखरखाव, पर्यवेक्षण तथा अन्य तकनीकी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नियमित एवं संविदा कर्मचारियों सभी ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में SECL के सब एरिया मैनेजर एन के राव, के आर बीजेकर (ढेलवाडीह खान प्रबंधक), आर पी गोयल (तकनीकी/संचालन) विश्वकर्मा पूजा समिति के सदस्य सहित अधिकारी, कर्मचारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मनिष्ठा के प्रतीक हैं। कोयला उद्योग में कार्यरत तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों की मेहनत और कुशलता देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। SECL ने कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।
विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम ने कर्मचारियों में कार्य के प्रति सम्मान, तकनीकी कौशल और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।








