छत्तीसगढ़ जनवार्ता
बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने क्षेत्रवासियों को , दीपावली, लक्ष्मी पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में धन-धान्य एवं वैभव का संचार हो
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए बांकीमोंगरा क्षेत्र के समस्त नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।








