जनक दास कुलदीप बने किसान कांग्रेस कोरबा शहर जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। किसान कांग्रेस विभाग में पहली बार कोरबा शहर जिलाध्यक्ष पद पर वार्ड क्रमांक 65 भैरोंताल निवासी जनक दास कुलदीप की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस किसान विभाग के प्रभारी महामंत्री अकील हुसैन द्वारा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई।

इस अवसर पर डॉ. चरण दास महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जनक दास कुलदीप एक किसान पुत्र हैं और वे किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जनक दास कुलदीप ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now