कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री – जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है । यह सूची पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन के पश्चात् ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने जारी किया है । 
ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नई टीम में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का यथासंभव प्रयास किया गया । श्री तिवारी ने आगे कहा कि शीघ्र ही मंडल, वार्ड एवं बूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी गठित किया जावेगा । 
दर्री जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के घोषित कार्यकारिणी में बैजनाथ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । वहीं उपाध्यक्ष पद पर शशि साहु, संतोष ठाकुर, देवीदयाल तिवारी, सरस्वती कंवर, विनीत एक्का, मनीष सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है । महामंत्री के पद पर अंतराम प्रजापति, आशीष इंदिरा नगर, ज्योति साहु, राम स्वरूप चौधरी, अनिल यादव, सत्येन्द्र ठाकुर, सीमा कुर्रे एवं इशरत खान जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है तथा सचिव के पद पर सफीक खान, तारा कंवर, ललिता गबेल, सुनीता निर्मलकर, कंचन राव, इंदिरा नवरंग, रोश कुमार, अशोक कंवर, होरी लाल भारिया तथा सुरेश राठौर को शामिल किया गया है इसके अलावा सीमादास, जाकिर खान, पूरन चंद्रा, कुशल साहु, सूर्यभवन पाल भारिया एवं भोला यादव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है
नव नियुक्त कोषाध्यक्ष बैद्यनाथ अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पी सी सी एवं डी सी सी के निर्देश में तथा बी सी सी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे ।






