कोरबा छत्तीसगढ़
जवाली, अरदा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत मंडल स्तर पर पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा मंडल जावली में भी यह प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारत के इतिहास और उसके विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण के तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता ज्योति नंद दुबे ने पार्टी के विचार, संस्कार एवं उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर आयोजित बैठकों में तय विषयों को बूथ अध्यक्षों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना आवश्यक है।
चौथे सत्र में राजकुमार अग्रवाल ने संगठन विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पांचवें सत्र में जिला महामंत्री संजय शर्मा ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा करते हुए बूथ समिति की संरचना की जानकारी दी।
छठे सत्र में प्रदीप सिंह ने आधुनिक तकनीक और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के उपयोग पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। अंतिम सत्र में नरेंद्र देवांगन ने भाजपा शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इन बातों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर, उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, इंदु तंवर, कौशिल्या मोहन मरकाम, महामंत्री महेंद्र यादव, वीरेंद्र नामदेव, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला रजवाड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुर्रे, महामंत्री नरेंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग से मोहन दास, किसान मोर्चा से समय लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कश्यप, मंत्री ईश्वर बघेल मीडिया प्रभारी गणेश सूर्यवंशी, दीपक पटेल सहित संयोजक कौशल जनार्दन, मनोहर पैगंबर फेकू राम पैगंबर, मनबोध दास, देवेंद्र साहू, प्रवीण महाराज, प्रवीण द्विवेदी, पूरन पटेल, द्वारिका श्रीवास, अजय निषाद, हर्ष चौहान, श्याम सुंदर पटेल, मूर्ति रजक, द्वारिका यादव, गुलाब दास, राजेंद्र कंवर, रामबिलास कंवर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।










