कोरबा छत्तीसगढ़
कटघोरा जनपद के पूर्व सभापति एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के सांसद प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में पिछले 7 वर्षों से लगातार जिला कोषाध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता विनोद कुमार अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी शहर का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विनोद कुमार अग्रवाल को शहर कांग्रेस में कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर कोरबा कांग्रेस संगठन में हर्ष व्याप्त है। विनोद कुमार अग्रवाल को पहली बार शहर कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे ग्रामीण कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय राजनीति करते रहे हैं। इनकी पत्नी माया अग्रवाल भी नगर पंचायत में पार्षद एवं एल्डरमैन रह चुकी हैं।
शहर कांग्रेस में कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर विनोद कुमार अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दस महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर एवं समस्त कांग्रेस परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे ।











