एलपीजी सिलेंडर महंगाई और अफीम खेती मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध, टीपी नगर चौक में प्रदर्शन-

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा – केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलु और व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ एवं भाजपा नेता के द्वारा अफीम खेती के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में टी पी नगर चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया गया ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ कैंडल मार्च निकाला और भाजपा पार्टी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन स्थल पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि घरेलु एलपीजी सिलेण्डर में 60 रूपये की वृद्धि और कमर्शिलय सिलेण्डार में 115 रूपये की बढ़ोत्तरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है । इस वृद्धि से सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर असर पड़ेगा ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने गैस सिलेण्डर के बढ़े हुए दामों के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेकाबु होती जा रही है । आज के समय में सभी घरों के रसोई में गैस सिलेण्डर जरूरी हो गया है लेकिन इसके दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से गृहणियों में आक्रोश दिख रहा है ।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक तरफ हिंदुस्तान की आम जनता बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर है वहीं दूसरी तरफ खाद्य सामग्री, ईंधन, गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से आर्थिक समस्या उत्पन्न होती जा रही है ।

पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि घरेलु गैस सिलेण्डर के दामों में एक साथ 60 रूपये की वृद्धि से भारत भर के सभी घरों के रसोई का जायका फीका पड़ गया है । वहीं रेस्टोरेंट होटलों में नास्ता – भोजन के दामों में असर दिखेगा।

कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के पास ईंधन सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य योजना नहीं है और आनन फानन में एलपीजी गैस के दामों में बड़ी बढ़ोत्तरी कर दी है । इस बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लेने की जरूरत है अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके प्रदर्शन करने को मजबूर होगी ।

जमनीपाली दर्री ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम उगाने वाले भाजपा नेता विनायक ताम्रकार गांव में लगभग 300 एकड़ में खेती करते हैं जिसमें से लगभग 150 एकड़ भूमि सरकारी है। श्री तिवारी ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग किया है ।

 

बालको ब्लॉक अध्यक्ष ए डी जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अवैध नशे कारोबार तेजी से बढ़ रहा है । नशीली सामान गली मोहल्ले में निर्बाध बिक रही है वहीं स्कूली बच्चों को भी परोसा जा रहा है ।

सीतामणी मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में घरेलु गैस सिलेण्डर मात्र 500 रूपये में देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार का आज सवा दो साल बीतने के बाद भी लागू नहीं किया गया । 500 रूपये में देना तो दूर की बात है इसके विपरीत 1000 रूपये से भी अधिक दामों पर घरेलु गैस सिलेण्डर लेना पड़ रहा है ।

 

कार्यक्रम को महिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभासिंह तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पीसीसी सचिव विकास सिह, बांकीमांगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसुदन, संतोष कुमार देवांगन, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, रोपा तिर्की, मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, टी पी नगर मण्डल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, गिरधारी बरेठ, मनहरण राठौर (इंटक) आदि ने भी संबोधित किया ।

 

कार्यक्रम में कुंजबिहारी साहु, मुन्ना खान, जगन्नाथ थवाईत, राजेश श्रीवास, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, क्रांति सोनी, नफीसा हुसैन, मीरा अग्रवाल, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, जमुना राठौर, माधुरी ध्रुव, मीरा सिंह, रामकुमार, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, संजू अग्रवाल, त्रिवेणी मिरी, जे पी नामदेव, शशिराज, अमित पन्ना, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ कैवर्त, रमेश वर्मा, राजेश यादव, एकनाथ बंजारे, विवेक श्रीवास, अश्वनी पटेल, अमित सिंह, मीनीकेत, रविश यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार मुकेश कुमार राठौर ने व्यक्त किया ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now