कोरबा में खुलेगा 100-बेड का अत्याधुनिक शिवाय हॉस्पिटल

कोरबा, छत्तीसगढ़


24-घंटे आपातकालीन सेवा और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध

कोरबा:- कोरबा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए शिवाय हॉस्पिटल का उद्घाटन 07 मार्च 2026 को होने जा रहा है यह 100-बेड का अत्याधुनिक अस्पताल मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा अस्पताल में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक उपकरण मौजूद होंगे जो सफाई सुरक्षा और मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखेंगे अस्पताल में 24-घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहेगी और मरीजों के लिए वातानुकूलित वार्ड प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट कमरे तथा स्वच्छ भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही मरीजों के परिचारकों के लिए भी आवास की व्यवस्था की गई है
मुख्य विभाग और सेवाएं
शिवाय हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी बालरोग स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान हड्डी रोग सामान्य शल्य चिकित्सा फिजियोथेरपी रेडियोलॉजी आईसीयू बाल आईसीयू नवजात गहन चिकित्सा इकाई वयस्क गहन चिकित्सा इकाई तथा डायलिसिस यूनिट संचालित होगी अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं जैसे CT Scan सोनोग्राफी डिजिटल एक्स-रे सी-आर्म और स्पाइनल थेरेपी उपलब्ध हैं
विशेष पहल
अस्पताल छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबिलाइजेशन ट्रैक्शन यूनिट पेश कर रहा है जिससे स्लिप डिस्क सायटिका और रीढ़ की नसों के दबाव जैसी समस्याओं का प्रभावी इलाज संभव होगा इसके अलावा पैरालिसिस मरीजों के लिए आधुनिक उपकरण और पुनर्वास तकनीक उपलब्ध है

अस्पताल के मुख्य संचालक देविक मित्तल और महेश भावनानी हैं जिन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर लाने का संकल्प लिया है
मिशन और प्रतिबद्धता
शिवाय हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज नहीं बल्कि सहानुभूतिपूर्ण रोगी-केंद्रित सेवा देना है मरीजों को बड़े शहरों तक यात्रा किए बिना भरोसेमंद और व्यापक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है और यह कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में चौबीसों घंटे उत्कृष्ट चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now