कोरबा छत्तीसगढ़

जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी अधिकारी कर्मचारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।










