सीएम के कार्यक्रम में मीडिया की उपेक्षा , जमीन पर बैठकर कवरेज करने को मजबूर हुए पत्रकार

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। कोरबा जिले में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उस समय अव्यवस्था सामने आ गई, जब पूजा एवं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों के लिए बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। संगठन और प्रशासनिक व्यवस्था की कमी के चलते कई पत्रकारों को जमीन पर बैठकर ही कार्यक्रम का कवरेज करना पड़ा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि कवरेज के लिए मौजूद थे, लेकिन निर्धारित स्थान न होने के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कैमरा, माइक और अन्य संसाधनों के साथ जमीन पर बैठकर समाचार संकलन करना पत्रकारों की मजबूरी बन गया।

मीडिया कर्मियों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं करते, लेकिन न्यूनतम सम्मान और बैठने की व्यवस्था हर सरकारी कार्यक्रम में होनी चाहिए। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और ऐसे आयोजनों में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम में वीआईपी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए तो समुचित व्यवस्था दिखी, लेकिन मीडिया के लिए स्थान न होना संगठन और प्रशासनिक समन्वय पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय पत्रकारों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते मीडिया व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now