फरसवानी में दो युवकों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट — पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी में देर रात दो युवकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार, राकेश तिवारी नामक युवक रात लगभग 11 बजे सराफ पेट्रोल पंप के पास बैठा हुआ था, तभी गांव का ही एक अन्य युवक राकेश श्रीवास वहां पहुंचा। किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

पेट्रोल पंप संचालक ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद राकेश तिवारी ने थाना उरगा में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने हाथ-पैर में चोट आने की बात कही है। वहीं, राकेश श्रीवास ने भी अपने साथ हुई मारपीट को लेकर अलग से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद ग्रामीणों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि राकेश श्रीवास पूर्व में भी इस तरह के विवादों में शामिल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों और साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now