कोरबा छत्तीसगढ़
समाचार:
कोरबा। कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर गोपालपुर धनरास के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में आज सुबह एक टैंकर फंस गया। इसके चलते मुख्य मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन गई और घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहन कतारें लग गईं।
जाम की वजह से बसों में सफर कर रहे यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण यह गड्ढा लगातार हादसों और जाम का कारण बन रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।












