कोरबा जिला कांग्रेस की बैठक 8 सितम्बर को, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा – जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में दिनांक 8 सितम्बर 2025, सोमवार को प्रातः 11 बजे आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है।

बैठक के मुख्य उद्देश्य के संबंध में श्री यादव ने बताया कि 9 सितम्बर को बिलासपुर मुंगेली नाका स्विमिंग पुल के पास प्रातः 11:30 बजे संभागीय स्तर पर वोट अधिकार सभा आयोजित होगी। इसके साथ ही 16 सितम्बर को कोरबा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, एआईसीसी महासचिव, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट के मुख्य आतिथ्य में होने वाली “मसाल यात्रा” की तैयारी और सफल आयोजन पर चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी बाजार हाटों में वोट अधिकार कार्यक्रम के तहत जन-जागरण अभियान, जिला, ब्लॉक एवं वार्ड कमेटी के गठन तथा बस्तर संभाग में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में आपदा सहयोग के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस महिला, युवा कांग्रेस, इंटक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक, जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now