भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन जोशी का निधन, आज चकाबुडा में होगा अंतिम संस्कार

कोरबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनवार्ता:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन जोशी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। पवन जोशी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे और भारतीय जनता पार्टी को इस क्षेत्र में खड़ा करने में उन्होंने विशेष योगदान दिया।

आज उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम चकाबुडा में किया जाएगा। पार्टीजनों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now