थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक  शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में आज दिनांक 17.08.2025 को को विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय एवं पुसके मोपका प्रभारी उप निरी. भावेश सेण्डे के नेतृत्व में थाना सरकण्डा एवं पुलिस सहायता केन्द्र मोपका से संयुक्त टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान ग्राम चिल्हाटी जैतखाम के पास दो युवक छोटू उर्फ त्रिदेव केंवट को धारदार चापड़ एवं भोला उर्फ अमरजीत रात्रे को धारदार तलवारनुमा हथियार लहराते हुये पकड़ा गया, इसी प्रकार चांटीडीह गायत्री मंदिर के पास अजहर खान को चाकू लहराते हुये पकड़ा गया जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 9 बदमाशों दीपक कहार, रवि केंवट, मोहन सूर्यवंशी, करन सूर्यवंशी, राजा रजक, अंकित गंधर्व, दुर्गेश यादव, निखिल चौरसिया, एवं जीवन निषाद को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया। चेकिंग दौरान थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 1110/25 के फरार आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ लोकेश राजपूत को पकड़ा गया जिसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद कर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी जाकर सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।
*नाम गिरफ्तार आरोपी:-*
01. छोटू उर्फ त्रिदेव पिता रामखिलावन केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पास चिल्हाटी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. भोला उर्फ अमरजीत रात्रे पिता धनउराम रात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी टंकीपनारा चिल्हाटी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. अजहर खान पिता असगर खान उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक वाटिका के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ ताण्डव उर्फ लोकेश राजपूत पिता दूजेराम राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. दीपक कहार पिता गणेश कहार उम्र 39 वर्ष निवासी देवेन चाल अमरैया चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06. रवि केंवट पिता बल्लू केंवट उम्र 43 वर्ष निवासी अमरैया चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. मोहन सूर्यवंशी पिता चिंताराम सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी खमतराई अटल चौक, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08. राजा रजक पिता रमेश रजक उम्र 25 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
09. अंकित गंधर्व पिता स्व. अनिल गंधर्व उम्र 20 वर्ष निवासी गंधर्व मोहल्ला चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
10. दुर्गेश यादव पिता ज्वाला प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
11. निखिल चौरसिया पिता निलेश चौरसिया उम्र 23 वर्ष निवासी विद्या निकेतन स्कूल के पास चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
12. जीवन निषाद उर्फ ध्रुव पिता अनुज राम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी रिकाण्डो आवास चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now