कोरबा छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनाक 08.08.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद नीला प्लास्टिक के बोरा में अवैध रूप से हांथ भठठी निर्मित कच्ची महुआ शराब लेकर पैदल परिवहन करते हुए छिंदवार भांठा भिलाई खुर्द की ओर जा रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो मौके पर एक व्यक्ति कचरा गोदम की ओर से एक सफेद नीला रंग का बोरा हांथ में लेकर आता दिखा जिसे रोक कर चेक किया गया, जो एक सफेद नीला रंग के प्लास्टिक के बोरा के अंदर भरा फॉरच्यून के प्लास्टिक के हरा रंग के 15 लीटर वाले जरिकेन में भरा लगभग 15 लीटर हांथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/- के साथ मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम जवाहर दास महंत पिता श्री शंकर दास महंत उम्र 32 वर्ष साकिन सुंदरेली थाना नगरदा जिला सक्ति (छ.ग.) हामु, छिंदवार भांठा भिलाईखुर्द थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.) का रहने वाला बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 08.08.2025 के 11:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है. थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश तिवारी के प्रआर 387 रामू कुर्मी, आर. 730 महा सिंह सिदार, आर० 64 झंगल सिंह मंझवार एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाडे की सराहनीय भूमिका रही।












