मोर तिरंगा मोर अभियान एवं घर-घर तिरंगा कार्यशाला बैठक संपन्न जवाली

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कटघोरा,, जवाली मंडल में भी भारतीय जनता पार्टी  द्वारा “मोर तिरंगा मोर अभियान एवं घर-घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला बैठक का आयोजन समस्त कार्यकर्ताओं हेतु किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति भावना को जागृत करते हुए आजादी के प्रति महापुरुषों को योगदान को स्मरण करते हुए हर घर तिरंगे के माध्यम से राष्ट्र गौरव का संदेश देना है । आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है उन्ही शहीदों के बदौलत हैं कार्यशाला के आरंभ में उपस्थित अतिथियों के सहयोग से पूजा अर्चना कार्य करवाया गया जिनमें प्रमुख उपस्थित रहे सदस्यों में पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपका सूर्य प्रकाश शर्मा मंडल अध्यक्ष जवाली श्रवण कुमार तंवर महामंत्री महेंद्र कुमार यादव महामंत्री वीरेंद्र नामदेव वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में मैकूलाल ,श्यामसुंदर(सह संयोजक)जितेंद्र जोशी, मोहनदास , समय लाल, कौशल प्रसाद, फेकू राम, ईश्वर प्रसाद , राजकुमार कश्यप(संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कटघोरा)आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। घर-घर तिरंगा फहराने के साथ-साथ संविधान की मर्यादा को निभाने का पर्व भारत माता के प्रति समर्पण का प्रतीक एवं संगठनात्मक मजबूती करने का परिचायक है तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि राष्ट्र प्रेम की चिंगारी है प्रत्येक घर में कार्यकर्ता पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने जिसने अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिभाओं की सफाई एवं माल्यार्पण तिरंगा अभियान की कार्यशाला राष्ट्र प्रेम से उत्प्रोत करना सफल बनाने जिसमें के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण तिरंगा अभियान की कार्यशाला राष्ट्र प्रेम से उत्प्रोत करने हेतु आगामी 13 अगस्त बुधवार को अरदा चौक 35 गांव के 35 बूथ अध्यक्ष सहित सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता 10:00 बजे तक एकत्र होना है वहां से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी सर्वप्रथम हर्रा भाटा, चांदनी चौक शुक्लाखार, देवरी, बुंदेली कसाई पाली, चाका बुड़ा, जवाली, डोंगरी, बसंतपुर और अंतिम में मोहनपुर गांव तक बाईक रैंली के साथ जावेगी और आम ग्रामीण जनों को इस देश भक्ति कार्यक्रम सहित जनहितैषी विकास योजनाओं प्रेरित करेगी प्रमुख स्थलों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा जिसे सम्मान सहित15 अगस्त को उतारकर पुनः कार्यकर्ताओं के माध्यम से अगले वर्ष हेतु रखा जाएगा इस कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश में क्रमशःप्रदेश स्तर , जिला स्तर, खंड स्तर और उसके पश्चात मंडल अध्यक्ष के द्वारा अपने छ:ह शक्ति केंद्र प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देशन दिया गया है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now