चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के विरूद्व प्रहार‘‘

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व शख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर ठीम बनाकर सूचना एकत्रित कर आज दिनांक 05.08.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत नगाराडीह के ललित बंजारे के घर में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां ललित बंजारे के द्वारा अपने घर के पीछे नाले में छिपकर रखे 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12000 रुपए को बरामद किया गया, मौके पर घर में उपस्थित प्रेमलाल खटकर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर ललित बंजारे के साथ मिलकर शराब बिक्री करना बताया जिसे आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में ललित बंजारे को पुलिस आने की भनक लगने पर फरार हो गया है जिसकी पातासाजी की जा रही है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक योगेन्द्र खुटे, सतपुरन जांगड़े, मनीष साहू, गोवर्धन शर्मा, राकेश साहू, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now