कोरबा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ जनवार्ता,:कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार रायपुर एवं कृष्णा ललित कला महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कत्थक कौशल महोत्सव का आयोजन रायपुर मे किया गया, जहाँ कोरबा शहर के बाकी मोगरा में रहने वाली तथा डीपीएस एन टी पी सी की होनहार छात्रा अनुष्का शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है |इसके पूर्व मे भी अनुष्का ने कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ी है |बचपन से ही कत्थक के प्रति लगाव एवं गुरु के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि भव्य राष्ट्रीय मंच मे प्रस्तुति देकर अपने गुरु श्री मोरध्वज वैष्णव जी का एवं अपने माता -पिता का गौरव बढ़ाया है |अनुष्का ने इस पूरे जीत का श्रेय अपने गुरु श्री मोराध्वज वैष्णव जी को दिया है |
बचपन से ही पढ़ाई -लिखाई मे भी मेधावी रही अनुष्का के पिता किशोर कुमार शर्मा एस ई सी एल मे एवं माता श्रद्धा शर्मा शासकीय विद्यालय मे सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है |अनुष्का के इस गौरवशाली उपलब्धि पर परिवार एवं स्नेहिजन मे हर्ष का माहौल है |












