कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को सदस्यता रत्न से सम्मानित किया गया

कोरबा, छत्तीसगढ़।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में कोरबा जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल को 10,177 लोगों को सदस्य बनाने पर सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

भाजपा के इस अभियान में कोरबा जिले ने 1 लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर श्रीमती ऋतु चौरसिया को सदस्यता श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को सदस्यता गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने इस सफलता को कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now