कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा – भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला प्रबंध समिति के सहयोग से जिला अस्पताल कोरबा में पंचायत सचिवो के प्रतिनिधि मंडल द्वारा 7 जुलाई पंचायत सचिव स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान कर एक आदर्श बनकर कार्य कर सभी शासकीय संगठनों को प्रेरित किया गया। सर्वप्रथम जिला इकाई सचिव संघ के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायत में केक काटकर स्थापना दिवस

मनाया गया एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी गई जिस उद्देश्य के प्रति संगठन को बनाया गया है उसके अनुरूप सचिव पद की गरिमा बनी रही शासन प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कभी भी उनका अहित नहीं करेगी और आने वाले समय में उनके सार्थक मांगो को समय अनुसार पूरा करती जाएगी । सचिव पद से सेवानिवृत्ति होने वाले सोहन सिंह जी को संगठन की ओर से साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया । जिला पंचायत परिसर में ही श्री दिनेश नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपण भी किया गया । पंचायत सचिव स्थापना दिवस को यादगार बनाए रखने के लिए
जयपाल सिंह जिला अध्यक्ष ,छत्रपाल विंध्य राज ,सुखलाल चौहान, राजेश नायक, रविंद्र कुमार सिंह, कुमार सिंह कंवर, संजय राठिया, श्रीधर दीवान ,विनोद राठिया, मोक्ष तंवर, परदेसी टेकाम, दिलीप पुलस्त, रहीम अली, मोहम्मद हसन आदि प्रमुख सचिवों ने जिला अस्पताल में जाकर रक्तदान किया अस्पताल प्रबंधन ने रक्तदान करने वालों सचिवों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विजय एक्का, रामकुमार टेकाम,

राजकुमार रजक ,संतलाल केवट ,मनशोधन यादव ,गितेंद्र जायसवाल, संतोष दीवान, नागेंद्र धर दीवान, धर्मराज मरकाम ,मेहंदी हसन ,पवन सिंह कंवर एवं पूरे सचिवसाथियों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के समापन सत्र में विशेष स्वाल्पहार की व्यवस्था की गई ।












