छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में 7 जुलाई को रायपुर के साईंस काॅलेज मैदान में किसान – जवान – सविंधान जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया है । तत्संबंध में कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चोहान ने विधानसभा वार प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया है । चोहान ने विस्तारपूर्वक जानकारी दिया कि विधानसभा रामपुर के लिए विधायक फूलसिंह राठिया को प्रभारी बनाया है साथ ही ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष विरेन्द्र चंदन, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया ब्लाॅक करतला के पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर एवं श्रवण राठिया सहप्रभारी बनाया है । कटघोरा विधानसभा की जिम्मेदारी पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर को सौंपे हैं । सहप्रभारी के रूप में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरदीबाजार पुष्पेन्द्र शुक्ला, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कटघोरा(शहर) के अध्यक्ष राजीव लखनपाल, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कटघोरा(ग्रामीण) अध्यक्ष गोरेलाल यादव, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा के अध्यक्ष टीकाराम मनहर, नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष कटघोरा नगर पालिका हर्षित देवी, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका बांकीमोंगरा मधुसुदन दास, तनवीर अहमद को जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसी क्रम में विधानसभा पाली तानाखार हेतु मोहित केरकेट्टा पूर्व विधायक, दुलेश्वरी सिदार छाया विधायक, प्रशांत मिश्रा महामंत्री पी सी सी को प्रभारी बनाया गया है । सह प्रभारी के रूप में अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पाली यशवंत लाल, चैतमा क्षेत्र के लिए दिलेश्वर आदिले, ब्लाॅक पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र हेतु असमेर एवं अशोक मिश्रा, ब्लाॅक पसान हेतु बच्चन साय कोर्राम अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पसान को जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज चैहान ने जिम्मेदारी दी गई सभी प्रभारी एवं सहप्रभारी से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ अधिक से अधिक क्षेत्रिय लोंगो को सम्मिलित कर किसान – जवान – सविंधान जनसभा कार्यक्रम को सफल बनावें ।












