बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनांक 14.06.2025 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिक लड़की जिसके मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल के धारक द्वारा इस्टाग्राम से दोस्ती पहचान कर फैंक आई डी के माध्यम से संपर्क करके बहला फुसलाकर परिवार व परिजनों से अलग करने का प्रयास और आपत्तिजनक यौन संबंध आधारित वीडियो फोटो हासिल करके लगातार वायरल , किडनैप व जान से मारने की धमकी दे रहा हैं उक्त के संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराने पर अप. क्र.- 838/2025 धारा – 78 ,351(2),3(5) बीएनएस 12 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर मोबाईल धारक अज्ञात आरोपी की पता तलाश करते हुये तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी कृष कुमार को सीतामढ़ी बिहार में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल ,थाना प्रभारी सरकंडा श्री निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को बिहार भेजकर आरोपी कृष कुमार को ग्राम सिनयाका थाना पुपरी सीतामढ़ी बिहार से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में बिलासपुर लाया गया आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, सउनि हेमंत पाटले,आर मुरली भार्गव,दीपक खांडेकर की विशेष भूमिका रही।












