जवाली भाजपा मंडल का 8वां कार्यक्रम संपन्न — कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ के माध्यम से जाना देश की उपलब्धियों का लेखा-जोखा

कोरबा छत्तीसगढ़

जवाली भाजपा मंडल के अंतर्गत 8वां मंडल स्तरीय कार्यक्रम पटेल व्यावसायिक परिसर में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 123वां संस्करण समस्त कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने 11 वर्षों के शासनकाल की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायक पहलुओं को साझा किया। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता, ट्रेकोमा बीमारी से भारत की मुक्ति, तथा पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में चाय संग मंडल के पूर्व कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, मंडल परिचय बैठक, कार्यशाला “संकल्प से सिद्धि”, बूथ सशक्तिकरण अभियान, योग दिवस, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, एवं 25 जून की आपातकाल विरोध बरसी जैसे आयोजन शामिल रहे।

प्रधानमंत्री द्वारा “फिट रहो सुपरहिट बनो”, “लोकल फॉर वोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे संदेशों ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें एवं अपने खानपान में 10% तक तेल कम करें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर, महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, मंत्री महेंद्र कुमार यादव, ईश्वर प्रसाद बघेल, कोषाध्यक्ष गुलाब दास महंत, तथा कार्यकर्ता मैकूलाल, हीरा सिंह, तिरीथ राम, संतोष, पुरन, राजेश रतनपुरिहां, द्वारिका, रोहित, अंकित, मनोज, गौरव, पत्थर राम, सारथी सहित दर्जनों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now