छत्तीसगढ़ जनवार्ता
धनवंतरी पूजन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ, मौसमी व गैर-संचारी रोगों पर दी गई जानकारी
संवाददाता संगीता निर्मलकर
बिलासपुर। जिला आयुष विभाग के निर्देशानुसार ग्राम महमंद में विकासखंड स्तरीय आयुष व स्वास्थ्य जनजागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना से किया गया। शिविर में मौसमी बीमारियों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों की पहचान, उपचार और रोकथाम के साथ-साथ शासन की प्रमुख आयुष योजनाओं – सुप्रजा, कारुण्या, एनीमिया, व्योमित्र आदि की विस्तृत जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई।

शिविर में 311 ग्रामीणों ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और योगाभ्यास से लाभ प्राप्त किया। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु आयुर्वेदिक उपायों और योगासन के लाभों की भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को काढ़ा वितरण कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी गई।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, ग्राम पंचायत महमंद की सरपंच श्रीमती पूजा विकी निर्मलकर, रमाकांत कौशिक, गांगेय निर्मलकर, नीलम मनोज सिंह ठाकुर, माधव साहू, रामा टंडन, संजय सूर्यवंशी, शीना यादव, योगेश सूर्य, अमित निर्मलकर, जितेंद्र रजक, योगेश मौर्य और मनीषा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर प्रभारी डॉ भारती श्रीवास ने बताया कि विभिन्न चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक सलाह, परामर्श और उपचार सेवाएं दी गईं। शिविर में डॉ आरती गायकवाड, डॉ रमा जयसवाल, डॉ ओंकार सिंह राजपूत, डॉ रश्मि श्रीवास, डॉ विजय कश्यप, डॉ अंजलि कौशिक, एवं सचिन कौशिक, राजकुमार कौशिक, पूनम पांडे, मोहन टंडन, मंगलूराम, कीर्तन बाई, संतोष पटेल आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर सभी लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा प्राकृतिक चिकित्सा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।







