सियान चेतना” के सातवें चरण का शुभारंभ आज, वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे आईजी डॉ. संजीव शुक्ला

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

बिलासपुर। समाज के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित “चेतना” अभियान के सातवें चरण “सियान चेतना” का शुभारंभ आज दिनांक 23 जून 2025 को किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम आज शाम 4 बजे से 6 बजे तक चेतना हॉल, पुलिस लाइन, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, डॉ. संजीव शुक्ला के करकमलों से होगा।

इस अवसर पर विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न निवारण जागरूकता दिवस भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता फैलाना है।

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now