वाहन में महिला ने दिया बच्चा को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

थाना कोटा क्षेत्र के फ़क़ीर मोहल्ला, बिलासपुर की एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए भी डॉयल-112 ऐसे ही फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं होने की सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 कोटा ईगल- 1 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गाया । डायल-112 के आर. 724 राजेश कुर्रे चालक अनिल पंकज द्वारा वाहन रोककर तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई l जहाँ ग्राम मितानिन एवं परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही सुरक्षित डिलवरी कराई गई।112 टीम के जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं बाद बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

➡️प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) ने आरक्षक के कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

➡️ *बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील*
🚨किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now