शराब पीने के लिए पैसो की मांग करते हुए चाकू दिखाकर किया गया मारपीट

बिलासपुर छत्तीसगढ़

– दिनांक 27-05-2025 को प्रार्थी सहसराम सूर्यवंशी पिता केदारनाथ सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी बटालियन के पीछे शिकारी मोहल्ला पांड थाना सकरी जिला बिलासपुर, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सब्जी खरीदने सकरी बाजार गया था कि शाम करीब 5.00 बजे नया बाजार तालाब के पास बैठकर शराब पी रहा था तभी सकरी निवासी निहाल यादव, समीर यादव, राजकुमार विश्वकर्मा वहां आकर शराब पीने के लिए पैसो की मांग किया नही देने पर मां बहन की गंदी गदी गाली गलौच कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए है प्रार्थी की रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर सक्त कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपियो को सकरी नया बाजार से घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपियो के पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपियो की तलाशी लेने पर समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया । सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुण्डागर्दी करने वालो को 02 घंटे के अंदर गिरफतार किया गया । सकरी क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही की जावेगी ।

विशेष योगदान- निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर चोलाराम पटेल, राजकुार क्षत्री, आर सुमंत कश्यप, विनेन्द्र कौशिक, कलीराम यादव, इंद्रावन सिंह मरकाम

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now