बिलासपुर छत्तीसगढ़
– पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 25-05-2025 को रात्रि 00-20 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू निवासी दैहानपारा सैदा अपनी मोटर सायकल से अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बटालियन रोड सकरी होते हुए अपने घर तरफ जा रहा है कि मुखबीर सूचना के निशानदेही पर रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू पिता बजरंग लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी दैहानपारा सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर को बटालियन रोड सकरी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन करते पकडा गया आरोपी के कब्जे से 41 पाव (7.380 लीटर) देशी शराब कीमती 3280 रूपये तथा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एसी 9032 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
विशेष योगदान- निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विजय राठौर, आर सुमंत कश्यप, रामचन्द्र कश्यप, पवन बंजारे











