“अंगना म शिक्षा कार्यक्रम “मे माताओं ने दिलाया भरोसा

कोरबा छत्तीसगढ़

कटघोरा :ग्रीष्मावकाश के पूर्व शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला मुढाली मे पढ़ाई तिहार का विधिवत शुभारम्भ नवनिर्वाचित सरपंच महोदया श्रीमती उर्मिला कँवर के द्वारा माँ सरस्वती का पूजा अर्चना कर किया गया |तत्पश्चात प्रधान पाठिका श्रीमती नीलमणी एक्का के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच महोदया का शाल एवं उपहार भेंट कर शाला परिवार कि तरफ से सम्मानित किया गया |साथ ही शाला कि समस्याओ, मांगो एवं उपलब्धियों पर विशेष चर्चा कि गई |साथ ही सहायक शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा शर्मा के द्वारा अलग अलग काउंटर्स एवं सपोर्ट कार्ड के माध्यम से विभिन्न गतिविधिया कराई गई |जिसमे कक्षा पहली के लक्षित बच्चों ने बड़े ही आनंद दायक माहौल एवं खेल -खेल मे शैक्षिक गतिविधियों मे भाग लिया |साथ ही श्रीमती श्रद्धा शर्मा ने उपस्थित सभी माताओं को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत पढ़ाई तिहार को चरितार्थ करने हेतु प्रेरित किया कि कैसे हम घर कि सामान्य परिवेश को छोटे बच्चों के सीखने के परिवेश मे तब्दील कर सकते है |कैसे हम बच्चों को घर पर ही छोटे छोटे टास्क, और चुनौतियों के माध्यम से सीखने कि गतिविधियों से जोड़ सकते है |इस पर सभी माताओं ने भरोसा दिलाया कि इस ग्रीष्मावकाश मे भी हम मोहल्ला क्लास के रूप मे सीखने -सिखाने कि प्रक्रिया को अनवरत जारी रखेंगे |पढ़ाई तिहार के अंतर्गत “एक्टिव मदर “का चयन कर उनको सम्मानित किया गया |बड़ी संख्या मे उपस्थित माताओं एवं बच्चों को ब्रेड पकोड़ा, सब्जी, एवं हलवा वितरण किया गया |इस अवसर पर सरपंच श्रीमती उर्मिला कँवर, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष गणेशी कँवर, उपाध्यक्ष नंदनी किरण, प्रधान पाठिका श्रीमती नीलमणी एक्का, सहायक शिक्षक शिवकुमार श्रीवास, सहायक शिक्षिका श्रद्धा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या मे माताएँ विशेष रूप से उपस्थित रहें |

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now