दरगाह चोरी का खुलासा, रतनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग समेत एक आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद

बिलासपुर छत्तीसगढ़

रतनपुर (बिलासपुर)। थाना रतनपुर अंतर्गत जूनाशहर स्थित दरगाह में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान सिद्धार्थ धुर्वे उर्फ बिट्टू (19 वर्ष), निवासी जूनाशहर रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मशरूका बरामद कर लिया है।

घटना 23 अप्रैल 2025 की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने दरगाह से 1 मोबाइल फोन, 1 कंप्यूटर मॉनिटर, माउस, 2 कैमरे, 2 लोहे की दान पेटियाँ एवं नगद ₹1300 चोरी कर लिए थे। कुल बरामद मशरूके की कीमत करीब ₹25,000 आंकी गई है।

प्रार्थी मोहम्मद फारूख मौलाना की शिकायत पर रतनपुर थाना में मामला दर्ज कर, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सिद्धार्थ धुर्वे ने स्वीकार किया कि उसने बिलासपुर के अन्य साथियों व एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस सफल कार्यवाही में प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, सत्यप्रकाश यादव, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, धीरज कश्यप, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now