बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.07.2024 को मुखबीर सूचना पर झोपडापारा मस्जिद के पास सिरगिट्टी में आर पी एफ एवम थाने की टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई जहां आरोपी के कब्जे से एक बोरी मे छिपाकर रखे देशी प्लेन मंदिरा शराब कुल-15.300 ब्लक लीटर कीमती 7650 रू. जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में सउनि गुलाबचंद पटेल आर0 1064 पवन बंजारे, 1085 मनीष सिंह, 1208 सज्जू अली एवं रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर निरीक्षक राजेश वर्मा सउनि अमरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।












