कोरबा छत्तीसगढ़
कटघोरा क्षेत्र के मोहलाईन भांठा में आज तड़के घर में सर्प दंश का शिकार हुए तीन में से दो लोगों की मौत हो गई रोहित और फैजल की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार बताते हुए चौक पर चक्का जाम कर दिया गया है एक ओर जहां पीड़ितों के परिवार वालों ने आनन-फानन में कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था लेकिन यहां उपचार नहीं मिलने से फैजल को बिलासपुर व रोहित एवं उसकी 
पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया समय पर इलाज न होने से फैजल वरोहित की जान चली गई आक्रोशित परिवारों और लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय पर इलाज नहीं किया गया यहां पर इलाज न मिलने और नियमों की लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए कटघोरा बी एम ओ पर तत्काल कार्रवाई कर हटाए जाने की मांग की जा रही है












