बुजुर्ग महिला से छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.01.24 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14.01.24 के दोपहर 4.00 बजे करीबन अपने घर के अंदर खटिया में सोयी थी तब आरोपी राजकुमार अंचल कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर खटिया के पास आकर छेड़खानी करने लगा जिस थाना मस्तुरी मे अपराध धारा 452 ,354 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर आने वाला है जिस पर आरोपी के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनांक 21.07.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उ.नि सुजान जगत , आरक्षक शिवधन बंजारे , शशिकरण कुर्रे, देवसहाय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now