पुलिस की सक्रियता देखकर बाइक छोड़कर कर हुए फरार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष कुमार पांडेय पिता बलभद्र पांडेय उम्र 60 साल सा. साई वाटिका एनटीपीसी सीपत थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर के सामने से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर चोरो की पतासाजी करने के दौरान तकनीकी विश्लेषण से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की बाइक में घूमते हुए देखे जाने पर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह लोग दिनाक 16.7.24 को चोरी की नीयत से एनटीपीसी गेट के पास रात्रि में मौजूद थे । जहां पर पुलिस की चेकिंग और गतिविधि बढ़ी हुई देख कर मौके पर बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। बाइक को पुलिस द्वारा जप्त कर उक्त दोनों चोरों के विरुद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना सीपत से निरीक्षक निलेश पांडे,प्रधान रक्षक परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रकाश जगत और एसीसीयू के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहप, आरक्षक बोधू, तदबीर और वीरेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now