मुखबीरी की बात को लेकर हत्या का प्रयास करने वाले को सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास कश्यप पिता सिध्दपाल कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का दिनांक 14.05.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.05.2024 के दोपहर 03.45 बजे मुखबीरी करने के बात को लेकर राकेश कश्यप व मुुकेश कश्यप द्वारा राम मंदिर के पास प्रार्थी व सोनू यादव को जान से मारने की नियत से माॅ बहन की गालियाॅ देते हुये बफ फोडने वाले लकडी के गुटखा व बेल्ट से प्राणघातक चोट पहुॅचाये थे जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश पर आरोपी राकेश कश्यप व मुकेश कश्यप को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी व सोनू यादव के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण के दोनो आरोपी से घटना मे प्रयुक्त लकडी का गुटखा व बेल्ट जप्त कर आरोपियों का विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर दिनांक 15.05.2024 को माननीय न्यायायल न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now