छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने देशव्यापी इस सफलता का श्रेय कोरबा के लोकप्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के कुशल मार्गदर्शन व नगरीय निकाय मंत्री व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन को देते हुए निगम की पूरी टीम शुभकामनाएं दी है,निगम के पार्षदगण,नगर निगम के अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं आम जनता के जागरूकता के कारण ही यह संभव हो सका है
देशव्यापी ‘कैच द रेन’ अभियान के हिस्से के तौर पर, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (एनआईयूए) के सहयोग से, अमृत के तहत उथले जलभृत प्रबंधन (एसएएम) कार्यक्रम को लागू करने वाले 75 शहरों के साथ एक राष्ट्रीय वार्ता का आयोजन किया था इस कार्यक्रम ने भाग लेने वाले शहरों को अपनी प्रगति साझा करने, बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान करने और शहरी जल सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से पूरे किए गए भूजल पुनर्भरण कार्यों को प्रदर्शित किया
एसएएम कार्यक्रम शहरों को वैज्ञानिक तरीकों से योजना और तकनीकी मदद के ज़रिए भूजल रिचार्ज को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस कार्यक्रम के तहत, 75 शहर रिचार्ज के कई तरीके अपना रहे हैं, जैसे रिचार्ज शाफ्ट, इंजेक्शन वेल, चेक डैम, गैबियन वॉल, गोलाकार खाल और मॉड्यूलर रिचार्ज पिट। ये तरीके टिकाऊ वर्षा जल संचयन, जलभृत को फिर से भरने और जलवायु के प्रति बेहतर क्षमता बनाने में योगदान देते हैं।
भारत के कई शहरों ने इस कार्यक्रम के तहत अच्छे नतीजों के बारे में जानकारी दी। *कोरबा* नगर निगम ने अपने सैम हस्तक्षेप की सफलता के बाद 95 अन्य बंद पड़े बोरवेलों को फिर से चालू करने की योजना की घोषणा की जिस पर सफलता की ओर बढ़ भी रहे है महापौर ने देशव्यापी इस सफलता का श्रेय कोरबा विधायक व केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के कुशल मार्गदर्शन व नगरीय निकाय मंत्री व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन को देते हुए निगम की पूरी टीम शुभकामनाएं दी है








