कोरबा NHM भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब 3 अगस्त को होगी लिखित व कौशल परीक्षा

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 प्रकार के संविदा रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित एवं कंप्यूटर आधारित कौशल परीक्षा की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है।

कार्यालयीन विज्ञापन क्रमांक मु.चि.अ./NHM/HR/2026/1895, दिनांक 11 फरवरी 2026 के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित कौशल परीक्षा तथा 23 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित होनी थी।

हालांकि, अपरिहार्य कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अब लिखित एवं कौशल परीक्षा 3 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र, प्रवेश संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in⁠� तथा कार्यालय के सूचना पटल का नियमित अवलोकन करें।

मुख्य बिंदु:

21 प्रकार के संविदा पदों की भर्ती परीक्षा।

22 एवं 23 जुलाई की परीक्षा स्थगित।

नई परीक्षा तिथि: 03 अगस्त 2026।

परीक्षा केंद्र एवं दिशा-निर्देश जल्द ही जिला वेबसाइट और सूचना पटल पर जारी किए जाएंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now