सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए “समाधान समारोह – विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आमजन को सुलभ, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “समाधान समारोह – विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य लक्ष्य आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना है।

यह विशेष अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जबकि मुख्य लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में किया जाएगा। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा और उन्हें आपसी सुलह के जरिए समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

इस आयोजन के तहत सुलह बैठकों का संचालन देशभर में राज्य, जिला, तालुका स्तर तथा उच्च न्यायालयों के विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थ और संबंधित अधिकारी इस प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे।

भागीदारी के लिए प्रक्रिया:

जो भी पक्षकार अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल कराना चाहते हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है।

संपर्क व सहायता:

इस आयोजन के लिए सुप्रीम कोर्ट में वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) भी स्थापित किया गया है, जहां से अधिक जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक पक्षकार निम्न संपर्क नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं:

011-23115652

011-23116464

011-23116465

इसके अलावा कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी-ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सुप्रीम कोर्ट में स्थित केंद्र से भी संपर्क किया जा सकता है।

स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के लैंडलाइन नंबर 7759299134 पर संपर्क किया जा सकता है।

अपील:

सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आपसी सहमति से विवादों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि न्याय प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया जा सके।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now