कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज, महंगाई और गैस सिलेंडर कीमतों को लेकर आंदोलन

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज 4 मई 2026, सोमवार को शाम 5 बजे ओपन थियेटर, घंटाघर चौक के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी वृद्धि के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद करेगी।

जिला अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी की संभावना है, जिससे शहर में राजनीतिक माहौल गरमा सकता है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now