कटघोरा तहसील प्रांगण में सम्पन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर।*

कोरबा छत्तीसगढ़

कटघोरा,,संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के निर्देशानुसार और आयुष जिलाधिकारी डॉक्टर उदय शर्मा जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन कटघोरा तहसील ऑफिस के प्रांगण में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य मेला में कटघोरा शहर और आस पास के एतराफ से काफी संख्या में आम जनमानस स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने पहुंचे।

लगभग 350 मरीजों का पंजीयन कर उनका शुगर बीपी चेक कर उनको स्वास्थ्य संबंधित उचित सलाह, और औषधि दी गई। साथ ही सभी को आयुर्वेदि औषधि के फायदे बताए गए, दिनचर्या पालन, योगा अभ्यास के फायदे बताए गए।

पूरा कार्यक्रम स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ.श्वेता एक्का जी के अध्यक्षता और डॉ. पुष्पलता जी, डॉ. तृप्ति तिवारी जी, डॉ.गिरी सर, खिलावन सिंह पैकरा जी, अब्दुल अहमद सर,

शेख रिज़वान, लक्ष्मण कुमार, संजय कंवर, सरस्वती राठिया और ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी के सहयोग और मेहनत से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समापन की घोषणा कर दी गई।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now