कोरबा में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाला पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का हथियार जब्त

छत्तीसगढ़ जनवार्ता 

जिला बदर की कार्रवाई का मामला न्यायालय में लंबित, बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने पर बॉन्ड राशि जब्ती की कार्रवाई भी शुरू

कोरबा। शहर के मानिकपुर क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में कोरबा पुलिस ने पंकज शर्मा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 13 इंच लंबा लोहे का धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 934/2026 के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम द्वारा की गई।

जिला बदर का प्रकरण न्यायालय में लंबित

पुलिस के मुताबिक, पंकज शर्मा के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों के चलते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। उसकी गतिविधियों को देखते हुए जिला बदर का प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जो फिलहाल लंबित है।

बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 129 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर शांति एवं सदाचार बनाए रखने के लिए बाउंड ओवर कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन को लेकर जमा प्रतिभूति राशि जब्त करने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमरैयापारा, कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में लगातार निगरानी और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now