छत्तीसगढ़ जनवार्ता
छठ घाटों पर पहुंचकर व्रतियों के साथ की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
कोरबा। लोकआस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने सोमवार सुबह कोरबा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के साथ उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य नारायण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बी.एन. सिंह, दर्री ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित पूर्वांचल समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।











