छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा। अदानी समूह के ऊर्जा पटरी स्थित कोरबा पावर लिमिटेड संयंत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बॉयलर से जुड़ी गंभीर तकनीकी स्थिति पर सेफ्टी सिस्टम ने अलर्ट जारी किया। घटना करीब दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। समय रहते सुरक्षा प्रणाली के सक्रिय होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों और तकनीकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।








