कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने कोसाबाड़ी चौक से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकाला। इसके बाद जिला कलेक्टर कोरबा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों ने जनगणना प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की जातियों की वैज्ञानिक जनगणना कराने तथा प्रत्येक जाति को एक यूनिक कोड प्रदान करने की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कोरबा शहर गजानंद प्रसाद साहू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कोरबा ग्रामीण राजेश मानिकपुरी, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा कृपाराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष कोरबा शहर नाथूराम यादव, ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष नकुल राजवाड़े सहित कांग्रेस एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा संतोष राठौर, गोरे लाल यादव, दुष्यंत शर्मा, प्रेम लाल साहू, आरिफ खान, गणेशदास महंत, कार्तिक राम केवट, राजाराम जायसवाल, मनहरण राठौर, जवाहर लाल, सत्व प्रकाश साहू, रामकुमार कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोरबा ग्रामीण क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल यादव (कटघोरा), रामदुलार कश्यप (हरदीबाजार), पवन सिंह यादव (दीपका), बजरंग दास (बांकी मोंगरा), निरंजन श्रीवास (बरपाली), सपूरन दास महंत (करतला), जिला महामंत्री संतोष दास महंत, गोपाल श्रीवास, उमेश दास, जगमोहन दास, संत चौहान, पुरुषोत्तम साहू, नोहर दास, जय सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग समाज के लोग शामिल हुए।










