ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर ज़ुराली में हुआ संपन्न।

*कटघोरा(कोरबा)* 09/09/2026
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संचनालय आयुष रायपुर के आदेश और प्र.जिला आयुष अधिकारी डॉ श्वेता एक्का के दिशा निर्देश से कटघोरा ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर ज़ुराली, वार्ड 13 कटघोरा में बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, नगर वासियों में शिविर के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला खाश तौर से वार्ड 13 के पार्षद और मितानिन का सहयोग रहा, शिविर में लगभग 352 मरीजों का पंजीयन हुआ जिनको ड्यूटी में लगे डॉक्टरों के द्वारा चेक कर के उचित औषधि और सलाह दिया गया।
सुबह 9 बजे से शिविर शुरू होकर शाम 4 बजे समापन की घोषणा की गई, इस दौरान ड्यूटी में लगे सभी आयुष स्टाफ में सक्रियता और तत्परता दिखाई दी।
शिविर ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ नेहा मिंज, डॉ पुष्पलता भगत, डॉ नीलिमा श्रीवास, डॉ सोमती कंवर, सत्य नारायण, शेख रिज़वान, संजय कंवर, कुंज बिहारी, दुर्गा प्रशाद, कालेश्वर, लक्ष्मण कंवर का खाश सहयोग रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now